पढ़ाई और जीवन में क्या अंतर है? स्कूल में आप को पाठ सिखाते हैं और फिर परीक्षा लेते हैं. जीवन में पहले परीक्षा होती है और फिर सबक सिखने को मिलता है. - टॉम बोडेट

Friday, September 4, 2009

एक ही परिवार के 14 सदस्यों को उम्रकैद

पंजाब के पटियाला की एक अदालत ने वर्ष 2006 में जमीन विवाद में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक ही परिवार के 14 सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में पुलिस ने 16लोगों को आरोपी बनाया था जिनमें से दो सूबतों के अभाव में छूट गए थे। एडिशनल सेशन जज पी.पी. सिंह ने सोमवार को करतार सिंह, उसके दो बेटों, चार पोतों और सात अन्य संबंधियों को संपत्ति से जुड़े विवाद में शेर सिंह नाम के शख्स की हत्या का दोषी करार दिया था। प्रॉसिक्यूशन के वकील सरबजीत सिंह ने बताया,'खेत शेर सिंह की था और उनके पास सारे कागजात भी थे। लेकिन करतार सिंह उनकी जमीन को अवैध ढंग से हड़पना चाहता था।'

सिंह ने बताया, 'एक जुलाई, 2006 को तलवारों, लाठियों और बंदूकों से लैस लगभग 15 लोग शेर सिंह के खेत में पहुंचे थे। इसी दिन जब शेर सिंह ने इन्हें खेत सौंपने से मना किया तो उनकी हत्या कर दी गई।'

0 टिप्पणियाँ: