पढ़ाई और जीवन में क्या अंतर है? स्कूल में आप को पाठ सिखाते हैं और फिर परीक्षा लेते हैं. जीवन में पहले परीक्षा होती है और फिर सबक सिखने को मिलता है. - टॉम बोडेट
संपत्ति का खुलासा नहीं कर सकता: बालाकृष्णन
6 Comments - 19 Apr 2011
पूर्व प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन ने संपत्ति से संबंधित सूचनाओं के गलत उपयोग बताते हुए आयकर अधिकारियों से कहा कि वह अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं कर सकते। सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता पी बालाचंद्रन की ओर से आयरकर विभाग से बालाकृष्णन की संपत्ति की सूचना मांगने पर आयकर अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने हलफाना दाखिल किया है कि वह अपनी सम्पत्ति को ...

More Link
संवैधानिक अधिकार है संपत्ति का अधिकार
4 Comments - 19 Apr 2011
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि संपत्ति का अधिकार संवैधानिक अधिकार है और सरकार मनमाने तरीके से किसी व्यक्ति को उसकी भूमि से वंचित नहीं कर सकती। न्यायमूर्ति जी एस सिंघवी और न्यायमूर्ति ए के गांगुली की पीठ ने अपने एक फैसले में कहा कि जरूरत के नाम पर निजी संस्थानों के लिए भूमि अधिग्रहण करने में सरकार के काम को अदालतों को 'संदेह' की नजर से देखना चाहिए। पीठ की ओर से फैसला लिखते हुए न्यायमूर्ति ...

More Link

Monday, July 20, 2009

पति की जायदाद में मुस्लिम विधावाएं को बराबर हक।


दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत ने एक ऐतिहसिक फैसले में कहा है कि एक से अधिक विवाह करने वाले किसी मुस्लिम व्यक्ति की मौत हो जाने की स्थिति में उसकी सभी विधवाएं उसकी जायदाद में बराबर की हकदार होंगी। यहां की एक संवैधानिक न्यायालय के 11 न्यायाधीशों ने एकमत से मौजूदा कानून को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि व्यक्ति की मौत के बाद उसकी अन्य पत्नियों का उसकी संपत्ति में अधिकार नहीं होगा। पति के साथ रह रही पत्नी को ही संपत्ति का अधिकार दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि इस्लामिक कानूनों के मुताबिक एक व्यक्ति चार शादी कर सकता है।

अदालत ने बुधवार को फातिमा हसन नाम की एक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। दरअसल फातिमा (62) के पति ने दक्षिण अफ्रीका में एक दूसरी शादी कर ली थी। पति की मौत के बाद उन्हें जायादाद में कुछ भी हिस्सा नहीं मिला। इसके बाद ‘मुस्लिम यूथ मूवमेंट’ और ‘वूमेनस लीगल सेंटर’ नाम की संस्थाओं की मदद से फातिमा ने न्यायालय में गुहार लगाई। फातिमा की शादी 36 वर्ष पहले हुई थी। वर्ष 2002 में जब वह हज करके लौटीं तो उन्हें पता चला कि उनके पति ने दूसरी शादी की है। वह कहती हैं, ‘मैनें अपने पति के काम में हमेशा मदद की। उनके नाम से दो सुपरमार्केट थीं जिन्हें दूसरी पत्नी को दे दिया गया।’

0 टिप्पणियाँ: