पढ़ाई और जीवन में क्या अंतर है? स्कूल में आप को पाठ सिखाते हैं और फिर परीक्षा लेते हैं. जीवन में पहले परीक्षा होती है और फिर सबक सिखने को मिलता है. - टॉम बोडेट
संपत्ति का खुलासा नहीं कर सकता: बालाकृष्णन
6 Comments - 19 Apr 2011
पूर्व प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन ने संपत्ति से संबंधित सूचनाओं के गलत उपयोग बताते हुए आयकर अधिकारियों से कहा कि वह अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं कर सकते। सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता पी बालाचंद्रन की ओर से आयरकर विभाग से बालाकृष्णन की संपत्ति की सूचना मांगने पर आयकर अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने हलफाना दाखिल किया है कि वह अपनी सम्पत्ति को ...

More Link
संवैधानिक अधिकार है संपत्ति का अधिकार
4 Comments - 19 Apr 2011
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि संपत्ति का अधिकार संवैधानिक अधिकार है और सरकार मनमाने तरीके से किसी व्यक्ति को उसकी भूमि से वंचित नहीं कर सकती। न्यायमूर्ति जी एस सिंघवी और न्यायमूर्ति ए के गांगुली की पीठ ने अपने एक फैसले में कहा कि जरूरत के नाम पर निजी संस्थानों के लिए भूमि अधिग्रहण करने में सरकार के काम को अदालतों को 'संदेह' की नजर से देखना चाहिए। पीठ की ओर से फैसला लिखते हुए न्यायमूर्ति ...

More Link

Sunday, August 23, 2009

गलती से दांत निकलवाने पर मिले 20 लाख डॉलर।

साऊथ कैरोलिना के शहर कोलंबिया की एक महिला को 16 दांत निकलवाने पर 20 लाख डॉलर करीब 9 करोड़ 72 लाख 60 हजार रुपए मिले हैं। उसने जानबूझ कर ऐसा नहीं किया बल्कि डैंटिस्ट की गलती से ऐसा हुआ। 

महिला द्वारा मुकदमा किए जाने के बाद उसे हर्जाने के तौर पर इतने पैसे मिले। मुकदमे के दौरान बताया गया कि डॉक्टर ने उसके ऊपरी पूरे 16 दांत गलती से उखाड़ दिए। महिला के वकील के मुताबिक अब महिला जल्द से जल्द सर्जरी करवाना चाहती है। इस पर 80 हजार डॉलर करीब 3 लाख 89 हजार रुपए खर्च आएगा।

0 टिप्पणियाँ: